देवरिया में 136 वाहनों का ई-चालान, 14 वाहन सीज
देवरिया, 02 मई (हि.स.) । सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार काे शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।इसके तहत इस अभियान में 136 वाहनों का ई-चालान और 14 वाहन को सीज किया गया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, गोरखपुर ओवरब्रिज एवं कसया ओवरब्रिज समेत कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों, नो हेलमेट व तीन सवारी बाइक चालकों पर भी एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया।
इसके अलावा राघव नगर और कसया रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए चालान एवं सीज की प्रक्रिया अपनाई गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

