सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध एक ट्रामा सेंटर का हाेगा निर्माण : बृजेश पाठक
--अविमुक्तेश्वरानंद का मामला न्यायालय में है, इसलिए कुछ भी बोलना ठीक नहीं
इटावा, 25 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान के पच्चीसवें स्थापना दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सैफई पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी अच्छा कार्य कर रही है। यहां रोजाना पांच हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है।
उन्होंने कहा कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध एक ट्रामा सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा।
उन्हाेंने कहा कि हाइवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के इलाज के लिए हाइवे के पास सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध ट्रामा सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं है। उत्तर प्रदेश आज अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर लॉ इन ऑर्डर के साथ भारत में निवेश का बड़ा केन्द्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य का मामला न्यायालय में है, इसलिए कुछ भी बोलना ठीक नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह

