home page

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. शशिकांत यादव

 | 
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. शशिकांत यादव


नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. शशिकांत यादव


जौनपुर, 18 सितंबर (हि.स.)। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शुक्रवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027’ के तहत मिशन मोड अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम रज्जू भैया संस्थान स्थित आर्यभट्ट सभागार में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में सक्रिय भागीदारी करने तथा अपने नवोन्मेषी विचारों, रचनात्मक सोच और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ‘नशामुक्त भारत अभियान’ तथा ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ (वीबीवाईएलडी) क्विज प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वीबीवाईएलडी युवाओं को अपनी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच और विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है।

कार्यक्रम का संचालन आंची वर्मा और सिद्धार्थ कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुमित सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार मौर्य, डॉ. पीसी यादव, अभिषेक कुमार गर्ग, माई भारत के स्वयंसेवक सुमित सिंह, विपिन यादव, स्नेहा मिश्रा, आर्ची वर्मा, उत्कर्ष तिवारी, प्रभात तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव