home page

पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, बाढ़ का पानी उतरते ही दो घंटे में बहाल होगी सप्लाई : एडीएम स्वप्निल यादव

 | 
पेयजल आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, बाढ़ का पानी उतरते ही दो घंटे में बहाल होगी सप्लाई : एडीएम स्वप्निल यादव


-एडीएम नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव ने संभाला मोर्चा

-राजा घाट इंटेकवेल की लगातार कर एडीएम रहे निगरानी

चित्रकूट, 01 सितंबर (हि.स.)। मंदाकिनी नदी में दोबारा आई बाढ़ को देखते हुए चित्रकूट जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। वह मुख्यालय के राजा घाट स्थित जल संस्थान के इंटेकवेल की लगातार निगरानी कर रहे हैं और बाढ़ के जलस्तर तथा पंप की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इंटेकवेल के पंप को बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ का पानी सामान्य होते ही पेयजल आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।

अपर जिलाधिकारी स्वप्निल कुमार यादव ने मंगलवार काे बताया कि बाढ़ का जलस्तर सामान्य होने के लगभग दो घंटे बाद पेयजल आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पानी की बचत करें और पानी का अनावश्यक इस्तेमाल न करें, ताकि संभावित पेयजल संकट से बचा जा सके।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने पिछले 23 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बाढ़ का पानी राजा घाट स्थित इंटेकवेल में भर जाने के कारण पंप और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। इसके चलते चित्रकूट मुख्यालय में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। अब दोबारा बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

हिन्दुस्थान समाचार / रतन पटेल