home page

श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के गृह प्रवेश पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉ विशेष गुप्ता

 | 
श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के गृह प्रवेश पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉ विशेष गुप्ता


श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के गृह प्रवेश पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉ विशेष गुप्ता


नई दिल्ली में श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के नवीन भवन का वैदिक विधि से शुभारंभ

मुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राजपाल अधिकार आयोग के पूर्व चेयरमैन व मुरादाबाद निवासी डॉ विशेष गुप्ता शुक्रवार को नई दिल्ली में अशोका मार्ग पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के नवीन भवन के शुभारंभ पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र, वरिष्ठ मीडिया प्रवक्ता हर्षवर्धन त्रिपाठी सहित विभिन्न गणमान्य विभूतियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों से मिले भी मिले। नितिन नवीनन ने डॉ विशेष गुप्ता से बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर चर्चा की।

डॉ विशेष गुप्ता ने बताया कि आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के नवीन भवन के शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-यज्ञ की पावन आहुतियों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वैदिक परंपरा के अनुसार भवन प्रवेश कराते हुए कहा कि “श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान का यह नवीन भवन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सशक्त, आत्मनिर्भर और राष्ट्रवादी भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा। यह संस्थान शोध, चिंतन और राष्ट्रहित के विविध विषयों पर सार्थक विमर्श का मंच बनेगा।”

डॉ. विशेष गुप्ता ने बताया कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने का अवसर भी मिला।

इस दौरान नितिन नवीन ने बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में आयोग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, सांसद मनोज तिवारी, अभिनव सिंह अनेक सांसद व भाजपा संगठन से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं संचालन श्यामा प्रसाद मुखर्जी शोध संस्थान के निदेशक विनय कुमार सिंह द्वारा किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल