राजकीय मेडिकल कालेज बदायूं के प्राचार्य बने डा. शिवकुमार
| May 27, 2026, 19:05 IST
लखनऊ, 27 मई (हि.स.)। राजकीय मेडिकल कालेज झांसी के प्रधानाचार्य डा. शिवकुमार को तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कालेज बदायूं के पद पर तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से डा. शिवकुमार प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। चिकित्सा शिक्षा अनुभाग के संयुक्त सचिव आनन्द कुमार त्रिपाठी की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

