home page

मुस्लिम तुष्टिकरण के विरोधी थे बाबा साहब अंबेडकर : राज किशोर

 | 
मुस्लिम तुष्टिकरण के विरोधी थे बाबा साहब अंबेडकर : राज किशोर


मुस्लिम तुष्टिकरण के विरोधी थे बाबा साहब अंबेडकर : राज किशोर


मुस्लिम तुष्टिकरण के विरोधी थे बाबा साहब अंबेडकर : राज किशोर


मुस्लिम तुष्टिकरण के विरोधी थे बाबा साहब अंबेडकर : राज किशोर


-विधायक ने अम्बेडकर की मूर्ति जल्द लगवाने का दिया आश्वासन

रायबरेली, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जनपद रायबरेली में भूरा डीह ग्राम सभा के अम्बेडकर नगर में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अदिति सिंह और मुख्य वक्ता सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और ग्रामीणों को बाबा साहब की मूर्ति जल्द लगवाने का आश्वासन दियाl उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बाबा साहब के विचारों को सच्चे अर्थों में सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पंचतीर्थ के विकास, स्मारकों के निर्माण और बाबा साहब की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाने जैसे अनेक कार्य कर उनके प्रति सम्मान को दर्शाया जा रहा हैl

सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने कहा बाबा साहब जन्मजात देशभक्त थे और उनके जीवन में देश प्रथम थाl उन्होंने कहा सामाजिक विषमता को दूर करने का प्रयत्न कियाl वह मुस्लिम तुष्टिकरण के विरोधी थेl बाबा साहब अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प और शिक्षा के माध्यम से समाज में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है। सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत मीडिया प्रमुख बृजनन्दन राजू ने कहा डॉ अम्बेडकर का संपूर्ण जीवन दलित, वंचित और शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त करने के लिए निरंतर संघर्ष किया। राजू ने कहा किसी के साथ भेदभाव ना करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगीl

सामाजिक समरसता के विभाग संयोजक सतीश ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर नागरिक को समान अधिकार और अवसर प्रदान करता है। कहा कि कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, भाईचारे और न्याय के मूल्यों को मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार ने किया l इस अवसर पर रॉयल पब्लिक स्कूल के शिव शंकर सिंह, सचिन चौधरी, ग्राम प्रधान दिनेश सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह