देवरिया में समाजवादी पार्टी ने मनायी डॉ अंबेडकर जयंती
देवरिया, 14 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बांस देवरिया में मंगलवार काे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रामगुलाम टोला स्थित उनकी प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया।
सपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष व्यास यादव और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ह्रदय नारायण जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, एन.पी. यादव, राजवंशी राजभर, जयराम राजभर, देवेंद्र भारती, राधेश्याम, रामआधार, रमेश, गिरीश जायसवाल, हरिओम लाला, हरिकेवल यादव, गुड्डू यादव, राम नारायण, रामप्रीत यादव, लारेब रहमान, अर्जुन, अनीश कुशवाहा, विनोद, काका, सोनू प्रकाश उपस्थित रहे।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

