home page

संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक प्रोफेसर डी.पी. सिंह का निधन

 | 
संघ के पूर्व क्षेत्र संघचालक प्रोफेसर डी.पी. सिंह का निधन


लखनऊ, 18 सितंबर (हि.स.)।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र संघचालक प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह का लखनऊ में 92 वर्ष की आयु में गुरुवार रात्रि को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 18 को 11:00 बजे, बैकुंठधाम, भैंसाकुंड, लखनऊ में किया जाएगा। वह मूल रूप से जौनपुर के मडियाहू तहसील के रहने वाले थे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आईआईटी विभाग में प्राध्यापक रहे।इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय एवं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। इनके सुपुत्र प्रोफेसर संजय सिंह शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति हैं। उनके निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ भारतीय मजदूर संघ समेत विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन