home page

केएम हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने टीबी मरीज के फेफड़े की झिल्लियों से निकाला दो लीटर गंदा पानी

 | 
केएम हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने टीबी मरीज के फेफड़े की झिल्लियों से निकाला दो लीटर गंदा पानी


मथुरा, 30 मार्च(हि.स.)। केएम अस्पताल के क्षय रोग विभाग ने टीबी से ग्रस्त मरीज की झिल्लियों में भरा लगभग दो लीटर गंदा पानी निकालकर उसे नई जिंदगी दी है।

खांसी, बाएं तरफ सीने में दर्द से लंबे समय से परेशानी झेल रहा शमशुद्दीन का पुत्र बंटी (20) वर्ष सौंख रोड पाली डूंगरा स्थित केएम अस्पताल में पहुंचा, क्षय रोग विभाग के एचओडी डा. कार्तिक मिश्रा के निर्देशन में असिटेंट प्रोफेसर डा. रवि कुंतल, सीनियर रेंसीडेंस डा. सिद्धार्थ मिश्रा ने मरीज बंटी की एक्स-रे द्वारा जांच करवाई। जिससे बाएं तरफ बहुत ज्यादा पानी प्रतीत हुआ। अल्ट्रासाउंड किया गया जिससे पता चला कि फेफड़ों में अत्याधिक झिल्लियां बन गई है, जिनमें पानी भरा हुआ है, पानी निकालना मुश्किल प्रतीत हुआ। डा. रवि कुंतल, डा. सिद्धार्थ मिश्रा अपनी चिकित्सकीय टीम के साथ मरीज के इलाज में लग गए।

चिकित्सकों ने झिल्लियों को गलाने के लिए फेफड़ों के भीतर दवा डाली और झिल्लियों को गलाया गया। इसके बाद पुनः फेफड़ों में दवा डाली और करीब दो लीटर गंदा पानी निकाला गया, मरीज को टीबी की दवा भी दी गई। मरीज के इलाज में टीबी विभाग के डा. प्रखर सिंह, डा. रवि कुमार, डा. मोहिनी उपाध्याय, डा. विशेष, डा. आशीष अग्निहोत्री, डा. नीरू, डा. एकलव्य, डा. पारूल विशेष सहयोग रहा।

सोमवार को विभागाध्यक्ष डा. कार्तिक मिश्रा ने बताया मरीज बंटी काफी तकलीफ में केएम अस्पताल आया था, मरीज के टीबी और फेफड़ों की झिल्लियों में भरा पानी से उसे खांसी, सांस लेने में तकलीफ, बाएं सीने में दर्द था, आवश्यक प्रक्रिया अपनाई और मरीज के फेफड़ों से लगभग दो लीटर पानी सफलतापूर्वक निकाल दिया। उपचार के बाद मरीज को तुरंत राहत मिली। वहीं अस्पताल के एडीशनल मेडीकल सुप्रीडेंट डा. नमित गौतम ने क्षयरोग विभाग की डाक्टर्स टीम को सफल इलाज के लिए बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार