home page

मोबाइल पर न मिले बिजली बिल तो व्हाट्सएप पर करें मैसेज

 | 
मोबाइल पर न मिले बिजली बिल तो व्हाट्सएप पर करें मैसेज


मुरादाबाद, 06 मई (हि.स.)। विद्युत निगम ने स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि अब हर माह की 10 तारीख तक उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिल का एसएमएस प्राप्त होगा। यदि ऐसा न हो तो उपभोक्ता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के व्हाट्सएप चौटबॉट पर मैसेज कर कर सकते हैं। मीटर का कनेक्शन नंबर डालने के बाद उन्हें बिल और अन्य विवरण प्राप्त हो जाएगा। नए कनेक्शन के लिए आवेदन करना, बिजली कटौती की शिकायत भी की जा सकती है।

मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि उपभोक्ता अपना बिजली बिल प्राप्त करने के लिए 7859804803 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल