home page

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

 | 
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण


बागपत, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए शनिवार को जिले के 1,081 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बागपत विधानसभा क्षेत्र के यमुना इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और कंपोजिट विद्यालय सिसाना समेत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतदाता सूची का अवलोकन कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने अपील की, कि जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। जिले के सभी 511 मतदान केंद्रों के 1,081 मतदेय स्थलों पर अभियान संचालित किया गया। अगला विशेष अभियान दिवस 24 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

इस दौरान बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहेंगे। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार राय, एसडीएम बागपत दिग्विजय सिंह और तहसीलदार खेकड़ा वर्तिका श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी भी अभियान की निगरानी करते रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी