home page

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण कर दिये निर्देश

 | 
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण कर दिये निर्देश


जौनपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में सोमवार सायं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने निर्माणाधीन जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य से सम्बंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियां उच्च गुणवत्ता की हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों का सम्मान किया जाए।

उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना प्राथमिकता है, ताकि इसका लाभ समय से जनता को मिल सके। इस अवसर पर कार्यदाई संस्था पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता करुणेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव