home page

जिलाधिकारी रास्ते और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतों की जांच करने पर पहुंचे गांव, दिए निर्देश

 | 
जिलाधिकारी रास्ते और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतों की जांच करने पर पहुंचे गांव, दिए निर्देश


जिलाधिकारी रास्ते और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतों की जांच करने पर पहुंचे गांव, दिए निर्देश


देवरिया, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए मंगलवार को स्वयं मौके पर गांव पहुंचे और सरकारी भूमि, रास्ते और खलिहान पर अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की जांच की। उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त न किया जाए।

जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम पिपरा चंद्रभान निवासी यमला सिंह ने सरकारी बंजर भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद डीएम राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण कराया। शिकायत में गाटा संख्या 242-क की बंजर भूमि तथा गाटा संख्या 242-ख के रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप लगाया गया था। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित भूमि का सीमांकन कराया। जांच में रास्ते की भूमि चलायमान स्थिति में पाई गई। साथ ही सरकारी भूमि की स्थिति का भी सत्यापन किया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न हो। इसी गांव में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़े मामले की भी जांच की गई।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक