home page

वृद्ध पर डीजे का साउंड गिरने से मौत

 | 
वृद्ध पर डीजे का साउंड गिरने से मौत


हमीरपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर बारात में जा रहे अधेड़ सफाई कर्मचारी के ऊपर डीजे का साउंड गिरने से वह घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बिंवार थाना क्षेत्र के बिगहना निवासी राजा (54) पुत्र बाबूलाल पेशे से ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी का काम करता है। अपने परिचित नरायच निवासी सजातीय सफाई कर्मचारी के पुत्र की शादी में डीजे की ट्राली में बैठकर नरायच से छिरका जा रहा था। उसी दौरान नेशनल हाईवे पर छिरका के निकट अचानक डीजे का साउंड राजा के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक का चार्ज संभाल रहे चंद्रशेखर गौतम ने शनिवार को बताया कि, अगर घर वाले चाहेंगे तो पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। मृतक अपने पीछे चार पुत्र और दो अविवाहित पुत्रियां छोड़ गया है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा