home page

निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी

 | 
निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी


निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : जिलाधिकारी


देवरिया, 24 मार्च (हि.स.) । मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जनपद देवरिया स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-नियंत्रण प्रणाली तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त, वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा एवं रखरखाव मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए ईवीएम/वीवीपैट की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निरीक्षण प्रक्रिया को संतोषजनक बताया तथा प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक