'जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति' अब दृष्टि नाम से जाना जायेगा
| Apr 28, 2026, 18:50 IST
लखनऊ, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त 'जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति' का नाम परिवर्तित कर 'दृष्टि' कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त शासनादेश दिनांक 01 जुलाई 2025 के शेष प्रावधान यथावत रखा गया है।
इस सम्बन्ध मे आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। शासनादेश की प्रति सभी मुख्य विकास अधिकारियों को भेज दी गयी है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्द्र पाण्डेय

