प्रयागराज के जॉनसेनगंज में डिजिटल होली बनी आकर्षण का केन्द्र
प्रयागराज, 05 मार्च (हि.स)। संगमनगरी में ओम् संस्था जानसेनगंज की भौकाली होली में इस वर्ष डिजिटल होली लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। जिसमें हजारों लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। जबलपुर से आए हुए अत्याधुनिक तकनीकों व मशीनों के माध्यम से तथा बाहर से मंगाये गये सुपर स्पेशल रंगों के छिड़काव से होली का लुत्फ उठाने वाले लोग दोनों दिन रंगों से सराबोर हुए।
प्रयाग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी अकरम शगुन ने जानकारी देते हुए बताया कि जॉनसेनगंज चौराहे से चौक घंटाघर तक कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियों के लिए कई पदाधिकारियों को नियुक्त कर सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि यू तों होली का त्यौहार हर शहरों में मनाया जाता है, लेकिन प्रयागराज का क्या कहना है। प्रयागराज में चाहे दशहरा या होली हो पूरे भारतवर्ष में ऐसा त्योहार कही नहीं मनाया जाता। उन्होंने बताया कि अबकी बार डिजिटल होली खेली गईं, जो जानसेनगंज चौराहे से लेकर घंटाघर आधुनिक मशीनों द्वारा होली खेलने वाले लोगी मे काफी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विजय चौरसिया, अजय चौरसिया, अनूप केसरवानी, गोपाल मिश्रा, गौरी शंकर वर्मा, जीसू पांडे, आकाश चौरसिया, कुशल केसरवानी, राकेश शर्मा, अनुभव, नाजिया सहित जॉनसेनगज के समस्त नागरिकगण उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

