home page

विषाक्त खाकर मृत अवस्था में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

 | 
विषाक्त खाकर मृत अवस्था में मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी


बहराइच, 14 मई (हि.स.)। खैरीघाट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाठकपुरवा में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। ग्रामीणों की माने को युवक ने विषाक्त खाकर आत्महत्या किया है। पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है।

वारदात गुरुवार 4 बजे की है। मृतक की पहचान रामप्रवेश यादव के रूप में की गई है। परिवारजनों ने सबसे पहले उसे मृत अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किये हैं।

ग्रामीणों की माने तो मृतक और उसकी पत्नी का कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। आये दिन दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ करता था।

खैरीघाट थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से गहनता पूर्वक जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ANURAG GUPTA