home page

ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के मदन की मौत

 | 
ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के मदन की मौत


बाराबंकी, 28 सितबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रानी बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। उसकी पहचान बिहार निवासी मदन के रूप में हुई है।

रानी बाजार क्रासिंग के पास रेल पटरी किनारे एक शव पड़ा है तो हल्का दारोगा सिपाहियों के साथ पंहुचे और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। आसपास के लोगों को बुलाकर जब दिखाया तो पता लगा कि बिहार निवासी मदन का शव है, जो बाराबंकी से आकर रहकर गांव-गांव घूमकर कॉस्मेटिक का सामान बेचता था।

सोमवार को वह नरयनी पुरवा मजरे दल सराय गांव में सामान बेचने गया था। रेलवे लाइन के किनारे चल कर सड़क पर आ रहा था, तभी अचानक निकली ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी