home page

धाता क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए शुरू की बससेवा

 | 
धाता क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए शुरू की बससेवा


फतेहपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को धाता क्षेत्रवासियों को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बस सेवा साैगात दी। उन्हाेंने बस को हरी झंड़ी देते हुए लखनऊ के लिए रवाना किया। बस संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

परिवहन निगम की बस सेवा हनुमानगंज से राजापुर, हिनौता, धाता, सिराथू सैनी ऊंचाहार, रायबरेली, बछरावां होते हुए लखनऊ जाएगी।साथ ही हर रोज दोपहर बाद तीन बजे वापसी इसी रूट से आएंगी।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा बस संचालन करवाने के कदम को क्षेत्रवासियों ने एक स्वागतयोग्य एवं सराहनीय कदम बताया।

अपना दल एस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह चांसलर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री हमेशा जनहितकारी मुद्दों को प्राथमिकता से हल कराते हैं। धाता क्षेत्र से लखनऊ जाने के लिए कोई सीधी बस सेवा पहले नहीं थी। क्षेत्रीय जनता को फतेहपुर से साधन बदलना पड़ता था अब सीधे सिराथू सैनी होते हुए ऊंचाहार के रास्ते लखनऊ और वापसी 3 बजे चारबाग बस डिपो इसी रूट से आएगी। जिससे क्षेत्रीय जनता, व्यापारियों, मरीजों, सरकारी कर्मचारी वर्ग के लोगों को बहुत सुविधा होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार