home page

2027 में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने में जी जान से करेंगे मेहनत : धर्मपाल सिंह

 | 
2027 में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने में जी जान से करेंगे मेहनत : धर्मपाल सिंह


लखनऊ, 09 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने पार्टी नेतृतव के प्रति आभार जताया। कहा, पार्टी और शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि वे समाज के लोगों को एकजुट कर पूरे उत्तर प्रदेश में जायेंगे और 2027 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे। कहा कि उनके जैसे बहुत सामान्य से कार्यकर्ता जिसने मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी का कार्यकर्ता बनकर काम शुरू किया था आज मेरे जीवन में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी उपलब्धि राज्यसभा के सदस्य के रूप में काम करने का अवसर दिया है।

निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त होने के पश्चात सबसे पहले उन्होंने हजरतगंज स्थित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वह सीधे नगर निगम स्थित झंडी पार्क में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर पहुँच कर अपना प्रमाणपत्र उनके श्री चरणों में समर्पित किया।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह प्रमाणपत्र हिंदुत्व के पुरोधा बाबू कल्याण सिंह के समाज में जनजागरण का प्रतिफल है। यह उपलब्धि धर्मपाल सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है यह उपलब्धि समाज की है इसलिए इसका अधिकारी समाज है। यह स्वयं के लिए भावुक क्षण है और इसे वह शब्दों में बयान नहीं कर सकते। कहा कि बाबू जी के चरणों में प्रणाम करते हुए उनकी दी हुई सीख पर चलने का प्रयास करूँगा। उनका मार्गदर्शन मेरे राजनैतिक जीवन में खूब मिला है। आज वह भौतिक रूप में हमारे साथ नहीं हैं लेकिन उनकी पारलौकिक छाया मेरे साथ आजीवन रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन