home page

चार मई को बंगाल से टीएमसी गई: केशव प्रसाद मौर्य

 | 
चार मई को बंगाल से टीएमसी गई: केशव प्रसाद मौर्य


-भाजपा अगड़ा-पिछड़ा और अनूसूचित समाज का पवित्र त्रिवेणी का संगम: केशव प्रसाद मौर्य

-केशव प्रसाद मौर्य ने नवनियुक्त जिले के पदाधिकारियों को किया सम्मानितप्रयागराज, 03 अप्रैल (हि.स)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी तैयार है और 2027 के विधानसभा चुनाव को पूरे दम पर और अपनी पूरी ताकत से जीत दर्ज कर एक इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में ममता का बम नहीं फटेगा और वह फुस्स हो जाएगी, 4 मई को टीएमसी गई।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरीके से बंगाल में अराजकता का माहौल बना हुआ है, वह आम जनमानस के लिए खतरनाक है और इसलिए ममता सहित सभी सहयोगी पार्टियों को अब टाटा करने का वक्त आ चुका है और 4 मई का रिजल्ट यह पूरी तरीके से साफ कर देगा। बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी और बंगाल में भी सुशासन व्याप्त होगा।

अखिलेश यादव द्वारा अधिकारियों को धमकाये जाने वाले मामले पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरीके से तैयार है और अखिलेश यादव का पूरा कुनबा जब तक एक गाड़ी में बैठकर सैफई नहीं पहुंच जाता तब तक उनको शांति नहीं मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित जिला गंगापार, यमुना पार और महानगर प्रयागराज के नवनियुक्त जिले के पदाधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है जो रूठे हुए हैं उन्हें मनाना है। याद रहे कोई कार्यकर्ता छूटने न पाए और न टूटने पाए। जिस कार्यकर्ता को जिले में जिम्मेदारी नहीं मिली हैं उन्हें आगे कहीं न कहीं समायोजित किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी में काम की कोई कमी नहीं है हम सब मिलकर 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाना है। केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समाज को जात-पात पर बांटना चाहती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अगड़ा, पिछड़ा और अनुसूचित समाज का त्रिवेणी का पवित्र संगम है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का 45वां स्थापना दिवस धूमधाम से मिलकर मनाएं और पार्टी को और मजबूती प्रदान करें। क्योंकि पार्टी है तो सरकार है। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, विधायक राजमणि कोल, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमर नाथ यादव, राजेश केसरवानी, डॉ. शैलेश पांडे, कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद्र हेला, रमेश पासी, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, शोभिता श्रीवास्तव आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र