home page

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सपत्नीक किए सुखधाम हवेली में दर्शन, पूज्य आचार्यचरणों ने भेंट की पुस्तक

 | 
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सपत्नीक किए सुखधाम हवेली में दर्शन, पूज्य आचार्यचरणों ने भेंट की पुस्तक


मथुरा, 08 मई(हि.स.)। गुरुवार दोपहर द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने जन्मदिन की अवसर पर सपत्नीक सुखधाम द्वारिकाधीश मंदिर बडोदरा के दर्शन किए एवं पूज्य महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य और उनकी पत्नी ने उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन (अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार) के शुभ अवसर को मनाने हेतु वडोदरा के श्रीद्वारिकाधीश सुखधाम मंदिर में श्रीद्वारिकाधीश प्रभु और श्रीयमुनाजी के दर्शन किए। इसके पश्चात, उन्होंने पूज्य गुरुदेव शुद्धाद्वैत तृतीय गृहाधीश कांकरोली नरेश पूज्यपाद गोस्वामी 108 डॉ. श्री वागीशकुमार महाराज और तृतीय गृह कांकरोली युवराज पूज्यपाद गोस्वामी 108 श्री सिद्धांतकुमार महोदयश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने राष्ट्रनीति, धर्म एवं देश-विदेश के वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूज्य आचार्यचरणों ने उपमुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को आशीर्वाद स्वरूप श्रीप्रभु के चित्र और महाप्रसाद भेंट किए। साथ ही पूज्य सिद्धांतकुमार द्वारा लिखित “मास्टरिंग द मिरर“ पुस्तक भी भेंट की।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार