home page

देवरिया : सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत

 | 
देवरिया : सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत


देवरिया, 16 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान अंकित गौड़ (18) पुत्र सामसनर गौड़, निवासी सोनोलाराम नगर, तरकुलवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से गढ़ रामपुर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार काे बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक