home page

देवरिया : आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आकर महिला की मौत

 | 

देवरिया, 29 मई (हि.स.)। देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियाें ने माैका मुआयना किया। वहीं, परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

भाटपार रानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी इमाम हुसैन सिद्दकी ने बताया कि श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के टोला अहिबरन राय गांव के रहने वाले राजेश अपनी पत्नी सुरजा देवी काे लेकर आये थे।उन्हाेंने बताया था कि आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर उनकी पत्नी झुलस गई है। जांच के बाद डाॅक्टर ने महिला काे मृत घाेषित कर दिया था। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही श्रीरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेज दिया और जिला प्रशासन की टीम आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक