home page

देवरिया : वीर गाथा एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित

 | 
देवरिया : वीर गाथा एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित


देवरिया : वीर गाथा एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित


देवरिया, 01 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिसर में वीर गाथा एवं पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कर्नल एपी पांडेय (अप्रा.), सूबेदार मेजर केडी सिंह (अप्रा.), सूबेदार मेजर रमेश सिंह (अप्रा.), सूबेदार मेजर व्यास चंद्र मिश्रा (अप्रा.), कैप्टन जैराम बैठा (अप्रा.), सूबेदार बसंत प्रसाद (अप्रा.), हवलदार क्लर्क यूपीएन सिंह (अप्रा.) और नायक प्रभाकर मणि (अप्रा.) समेत अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

कर्नल एपी पांडेय समेत पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वीर नारियों और वीरता पुरस्कार से अलंकृत पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सैनिकों के सम्मान की परंपरा तथा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक