home page

देवरिया : गोला घाट में पानी में गिरने से अज्ञात बुजुर्ग की मौत

 | 

देवरिया, 16 सितंबर (हि.स.)। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गोला घाट स्थित सब्जी मंडी, मझौली वार्ड नंबर-दो में बुधवार दोपहर पानी में गिरने से एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी/सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार को करीब 3:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गोला घाट पर पहुंचा था। घाट पर पानी घुसा होने के कारण वह अचानक पानी में गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सलेमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

सीओ ने बताया कि घटना के संबंध में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक