home page

देवरिया : ई-रिक्शा सवार महिला से चेन झपटकर भाग रही दो महिलाएं गिरफ्तार

 | 
देवरिया : ई-रिक्शा सवार महिला से चेन झपटकर भाग रही दो महिलाएं गिरफ्तार


देवरिया, 23 सितंबर (हि.स.) । रुद्रपुर कस्बे में बुधवार को ई-रिक्शा सवार महिला से चेन झपटकर भाग रही दो महिलाओं को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया । उनके पास से झपटी गई पीली धातु की चेन और घटना में प्रयुक्त लोहे का कटर बरामद हुआ।

स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि हीरो एजेंसी के पास ई-रिक्शा सवार महिला से चेन झपटकर दो महिलाएं भाग रही हैं। सूचना पर भ्रमणशील पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान आजमगढ़ बेलकुंडा निवासी मीरा देवी और चानमती देवी के रूप में हुई। पीड़ित की तहरीर पर रुद्रपुर थाना में मुकदमा केस दर्ज किया है। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस के मुताबिक, मीरा देवी के खिलाफ आजमगढ़ में दो और चानमती देवी के खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक