home page

देवरिया : साइबर ठगी के दो पीड़ितों के पुलिस ने 10 हजार रुपये वापस कराए

 | 
देवरिया : साइबर ठगी के दो पीड़ितों के पुलिस ने 10 हजार रुपये वापस कराए


देवरिया : साइबर ठगी के दो पीड़ितों के पुलिस ने 10 हजार रुपये वापस कराए


देवरिया, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए सुरौली थाना पुलिस की साइबर टीम ने दो पीड़ितों के 10 हजार 213 रुपये गुरुवार काे वापस कराए हैं। रकम वापस मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

सुरौली थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जिले में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दाे लाेगाें के साथ हुई ठगी के रकम काे लाैटाया गया है। उन्हाेंने बताया कि भटजमुआव निवासी आलोक नाथ ने तीन नवंबर 2025 को साइबर ठगी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराई थी। शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 23111250175577 है। शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम को होल्ड कराया। इसके बाद मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में पांच हजार रुपये वापस करा दिए गए।

उन्होंने बताया कि इसी तरह भरौली निवासी अमन कुमार ने तीन सितंबर 2026 को साइबर ठगी के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत का एक्नॉलेजमेंट नंबर 33109260230771 है। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित धनराशि को होल्ड कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनके खाते में 5,213 रुपये वापस कराए।

थानाध्यक्ष ने बताया कि

दोनों मामलों में कुल 10 हजार 213 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए हैं। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने सुरौली थाना साइबर पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है। इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी इमरान अंसारी और महिला आरक्षी शालिनी मिश्रा शामिल रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक