home page

फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत कई बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

 | 
फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत कई बीमारियों से बचाव की दी जानकारी


फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत कई बीमारियों से बचाव की दी जानकारी


फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत कई बीमारियों से बचाव की दी जानकारी


-एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान

देवरिया, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा, भटनी और भलुअनी ब्लॉकों में गठित रोगी हितकारी मंच (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म-पीएसपी) के सदस्य इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह सदस्य गांव-गांव जाकर साफ-सफाई के महत्व को समझा रहे हैं और नालियों में एंटी लार्वा के छिड़काव, कूलरों के पानी को नियमित बदलने तथा घर-आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं।

जिले के 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पिछले एक वर्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के नेतृत्व में पीएसपी का गठन किया गया है। इसमें ग्राम प्रधान, एएनएम, शिक्षक, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और फाइलेरिया मरीजों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। यह मंच टीकाकरण अभियान, 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड बनवाने और फाइलेरिया मरीजों के एमएमडीपी प्रशिक्षण जैसे कार्यों में भी सक्रिय योगदान दे रहा है।

वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पीएसपी सदस्य बुखार, खांसी, फाइलेरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार और डेंगू जैसी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दे रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में मच्छरों और कीटों का प्रकोप बढ़ जाता है, इसलिए घरों में जाली लगवाना, मच्छरदानी का उपयोग करना और पानी जमा न होने देना बेहद जरूरी है। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल का सेवन, खुले में शौच से परहेज और भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने जैसी आदतों को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक