home page

देवरिया: शादी समारोह में गए वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

 | 
देवरिया: शादी समारोह में गए वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत


देवरिया, 05 मई (हि.स.)।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के

गौरी बाजार क्षेत्र में एक शादी समारोह में 55 वर्षीय व्यक्ति की लघु शंका करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भर्ती कराया गया । जहाँ चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया ।

मृतक की पहचान प्रभूनाथ (55 वर्ष), पुत्र रामराज यादव, निवासी बलुआ अफगान टोला, थाना भटनी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि प्रभूनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गौरी बाजार थाना क्षेत्र में देव गाँव मैरिज हॉल पहुंचे थे।

मंगलवार की शाम लघु शंका करते समय बाइक ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भर्ती कराया गया । जहाँ चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया ।

जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना से शादी का माहौल गमगीन हो गया और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है ।

परिवार में इस घटना के बाद शोक की लहर है, खासकर तब जब घर में शादी का उत्सव चल रहा था।

थानेदार राकेश राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी ।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक