देवरिया : अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिरकर वृद्ध की मौत, जिलाधिकारी ने गठित की जांच कमेटी
देवरिया, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल वार्ड की दूसरी मंजिल से रविवार रात वृद्ध की
संदिग्ध परिस्थितियाें में गिरने से माैत हाे गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्हाेंने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के गोपालगंज जिले में भोरे थाना क्षेत्र के महरादेव बाजार गांव के रहने वाले करीब 75 वर्षीय रामानंद चौहान काे परिजनों ने
तबीयत खराब होने पर बीते शुक्रवार को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। मेडिकल वार्ड में उपचाराधीन वृद्ध के साथ पत्नी रमावती और पुत्रवधू अनीता देवी भी अस्पताल में मौजूद थीं।
रविवार की रात अचानक वृद्ध रामानंद मेडिकल वार्ड की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और गिर गए। आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारियों और परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
इस मामले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने साेमवार काे संज्ञान लिया है। उन्हाेंने घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मामले की मांगी है। मामले में डीएम ने अस्पताल की एक जांच कमेटी गठित की है। बुजुर्ग ने किन परिस्थितियों में दूसरी मंजिल से छलांग लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच कमेटी घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

