home page

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एआरटीओ भवन का किया निरीक्षण

 | 
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एआरटीओ भवन का किया निरीक्षण


जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एआरटीओ भवन का किया निरीक्षण


- गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

देवरिया, 27 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को चकरवाधूस स्थित निर्माणाधीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय के निर्मित हो रहे भवन भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि कार्य में गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा मानकों से समझौता कत्तई स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 10 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन इस परियोजना में अब तक 7 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है तथा करीब 80 प्रतिशत भौतिक प्रगति पूर्ण हो चुकी है। शेष 3 करोड़ 61 लाख रुपये की धनराशि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि शेष धनराशि प्राप्त होते ही अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्रता के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर अवशेष धनराशि शीघ्र प्राप्त की जाए तथा आवंटन प्राप्त होने के दो माह के भीतर ही निर्माण कार्य पूर्ण कर भवन हैंडओवर की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के समय डीएसटीओ मृत्युजंय चतुर्वेदी, कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता बी पी सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक