home page

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार और बाल गृह का किया निरीक्षण

 | 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार और बाल गृह का किया निरीक्षण


जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसपी ने जिला कारागार और बाल गृह का किया निरीक्षण


देवरिया, 11 जून (हि.स.)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार को जिला कारागार देवरिया एवं राजकीय बाल गृह का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में बैरकों, चिकित्सालय, रसोईघर, मुलाकात कक्ष और सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और शासन की मंशा के अनुरूप सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने राजकीय बाल गृह पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के रहने, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा मनोरंजन संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की गई।

अधिकारियों ने बाल गृह प्रशासन को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित निगरानी और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सभी संस्थानों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक