home page

महिला दिवस पर जनभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी देवरिया की जिलाधिकारी

 | 
महिला दिवस पर जनभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी देवरिया की जिलाधिकारी


देवरिया, 07 मार्च (हि.स.)। देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत करेंगी। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित जन भवन (राजभवन) में आयोजित किया जाएगा। जनभवन से जिलाधिकारी को कार्यक्रम की सूचना प्राप्त हो चुकी है।

जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी में बतायाग गया कि राज्यपाल की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो-दो अधिकारियों का चयन किया गया है। इन चार चयनित अधिकारियों में देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मित्तल अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व की यात्रा और महिला सशक्तीकरण से जुड़े विचारों को साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें विश्वविद्यालयों के कुलपति, एमएसएमई से जुड़ी महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाएं शामिल होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक