home page

देवरिया में डिलीवरी कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम रहा ठप

 | 
देवरिया में डिलीवरी कर्मचारियों का प्रदर्शन, काम रहा ठप


देवरिया, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में डिलीवरी कर्मचारियों ने शुक्रवार को भुगतान दर में कटौती के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। करीब दो दर्जन कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की।

इस प्रदर्शन का असर शहर की डिलीवरी सेवाओं पर भी पड़ा, जिससे आम लोगों को पार्सल और सामान की डिलीवरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक