देवरिया: तीन दिन से लापता ग्रामीण का शव गांव के पोखरे में मिला
| Aug 3, 2026, 17:06 IST
देवरिया, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के तेलिया कला गांव निवासी पन्ने लाल (48) पुत्र स्वर्गीय राज मंगल का शव सोमवार को गांव के पोखरे में मिला। सूचना पर मईल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पन्ने लाल पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को गांव के पोखरे में शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मईल थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

