home page

देवरिया : साइबर हेल्प डेस्क ने दो पीड़ितों के खाते में वापस कराए 45,880 रुपये

 | 
देवरिया : साइबर हेल्प डेस्क ने दो पीड़ितों के खाते में वापस कराए 45,880 रुपये


देवरिया, 05 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर कारखाना थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों के 45,880 रुपये वापस कराए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 नवंबर को

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी उस्मान शेख पुत्र शाकिर शेख ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके 41,500 रुपये वापस कराए। वहीं शामीपट्टी निवासी असीम शेख पुत्र अब्दुल बराक शेख के 4,380 रुपये वापस कराए गए। दोनों मामलों में साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित कर धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान, कांस्टेबल दिव्यांशु सिंह और रविशंकर गुप्ता शामिल रहे।

देवरिया पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय से शिकायत करने पर ठगी की धनराशि को होल्ड कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक