देवरिया : सड़क हादसे में परिचालक की मौत
देवरिया, 29 जून (हि.स.)।
उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोडवेज के संविदा परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया।
थानेदार महेंद्र कुमार ने बताया कि बलुआ निवासी नित्यानंद (38) देवरिया डिपो में संविदा परिचालक के पद पर कार्यरत थे। वहां सोमवार को बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पाण्डेय चक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया, जहाँ चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया।
थानेदार ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ---------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

