निरंतर संघर्ष और कठिन परिश्रम से स्व. हरिकेवल प्रसाद ने जनता में अपनी अलग पहचान बनाई
देवरिया, 15 सितंबर (हि.स.)। पूर्व सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति त्रिपाठी ने स्व. हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार का मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ।
उन्होंने स्व. हरिकेवल प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और जनसेवा को याद किया। रमापति त्रिपाठी ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद ने अपने दौर में निरंतर संघर्ष, मेहनत और कठिन परिश्रम के बल पर जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण जनता ने उन्हें विधायक और सांसद के रूप में अपना प्रतिनिधि चुना।
उन्होंने कहा कि हरिकेवल प्रसाद का राजनीतिक और सामाजिक जीवन कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से स्व. हरिकेवल प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया, बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, शशिरंजन तिवारी, भाजपा नेता राजकुमार शाही समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्व. हरिकेवल प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

