home page

देवरिया: बीसी सखियों का विकास भवन पर प्रदर्शन

 | 
देवरिया: बीसी सखियों का विकास भवन पर प्रदर्शन


देवरिया, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखियों ने मंगलवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा और अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की।

बीसी सखियों का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने का कार्य करती हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेर बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिससे उन्हें आर्थिक व सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में सखियों ने सात प्रमुख मांगें रखीं। इनमें शासनादेशों का पूर्ण पालन, राष्ट्रीयकृत बैंकों से स्पष्ट संबद्धता, लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगी।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक