home page

देवरिया: बरहज पुलिस ने हत्या मामले में 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

 | 
देवरिया: बरहज पुलिस ने हत्या मामले में 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद


देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा ।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को ग्राम करौंदी में मकान निर्माण को लेकर पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपितों ने जयराम के पिता मवाजा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र जयराम की तहरीर पर बरहज थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आज ब्रह्मचारी तिराहा के पास से चारों आरोपितों शिवकुमार, शेषनाथ, राजेश यादव और विनीत यादव को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चार डंडे (आलाकत्ल) भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक