home page

देवरिया : बड़े हनुमान मंदिर चौराहे पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

 | 
देवरिया : बड़े हनुमान मंदिर चौराहे पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक


- नाट्य मंचन से बताई मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

देवरिया, 26 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार काे देवरिया शहर के बड़े हनुमान मंदिर चौराहे पर नाट्य मंचन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के उद्देश्यों और उनसे मिलने वाले लाभों को नाटक के माध्यम से समझाया गया। कलाकारों ने बताया कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। नाटक के पात्रों ने योजनाओं के लाभ से आम परिवारों के जीवन में आए बदलाव को भी रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। मंचन देखने के लिए चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटी रही। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कुछ देर रुककर नाटक देखा और कलाकारों द्वारा दी जा रही जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष काली प्रसाद, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह उपस्थित रहें ।------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक