home page

देवरिया: पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपित काे किया गिरफ्तार

 | 
देवरिया: पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपित काे किया गिरफ्तार


देवरिया, 02 मार्च (हि.स.)। बिहार में पूर्णता शराब प्रतिबंध के चलते उत्तर प्रदेश से हाेली पर्व पर शराब तस्करी के मामले में बढ़ गए हैं। इसी क्रम में थाना खामपार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दाैरान एक आटाे से भारी मात्रा में देशी शराब पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने एक आराेपित काे भी गिरफ्तार

किया है।

पुलिस अधीक्षक संजीव समन ने साेमवार काे बताया कि हाेली पर्व काे देखते हुए यूपी और बिहार राज्याें की सीमावर्ती इलाकाें में सख्ती बढ़ा दी गई है। इस दाैरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “आपरेशन प्रहार” के तहत खामपार थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियाें और वाहनाें की चेकिंग कर रही थी। इस दाैरान पुलिस ने सूचना के आधार पर खैराट पुल के पास एक तीन पहिया ऑटो (रजि. नं. यूपी 52 एटी 2060) की तलाशी ली। तलाशी में वाहन से 12 पेटी अवैध देशी शराब (ब्रांड–बन्टी बबली), 108 लीटर बरामद की गई।

एसपी ने बताया कि आटाे के साथ जिले के थाना भाटपार अतंगर्त लक्ष्मणपुर निवासी अखिलेश गोड़ पुत्र रामसनेही गोड़ को गिरफ्तार किया गया है।आराेपित से पूछताछ में पता चला है कि बरामद शराब बिहार ले जाकर हाेली पर सप्लाई करनी थी। इस संबंध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रियांशु कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ थाना पुलिस टीम रहीं।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक