home page

देवरिया में कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दाे जगहाें से हाई स्पीड डीजल जब्त

 | 
देवरिया में कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दाे जगहाें से हाई स्पीड डीजल जब्त


देवरिया में कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दाे जगहाें से हाई स्पीड डीजल जब्त


देवरिया में कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दाे जगहाें से हाई स्पीड डीजल जब्त


देवरिया, 27 मार्च (हि.स.)। देवरिया में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर की गई छापेमारी में 18 ड्रम हाई स्पीड डीजल बरामद किया गया है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

उपजिलाधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम जोगिया खुर्द में दो स्थानों पर कार्रवाई की। पहली छापेमारी आज वीरबहादुर यादव के मकान पर की गई, जहां 15 प्लास्टिक ड्रमों में लगभग 3000 लीटर डीजल अवैध रूप से संग्रहित मिला। जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

इसके बाद टीम ने अपराह्न करीब 3 बजे रामानंद यादव के यहां छापा मारा, जहां से 3 ड्रमों में लगभग 550 लीटर डीजल बरामद हुआ। यहां भी भंडारण के लिए कोई वैध अनुमति नहीं पाई गई।

जांच में स्पष्ट हुआ कि दोनों मामलों में हाई स्पीड डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा था, जो हाई स्पीड डीजल (आवंटन एवं नियंत्रण) आदेश, 1981 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन है।

बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर को सौंप दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने साफ कहा कि जनपद में कालाबाजारी और अवैध भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक