दहेज हत्या में वांछित आरोपित गिरफ्तार
देवरिया, 21 जुलाई (हि.स.) । जिले की थाना गौरीबाजार पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेेल भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि थाना गौरीबाजार में दर्ज मुकदमा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के वांछित अभियुक्त गाैरीबाजार थाना क्षेत्र के छेरिक्षा निवासी रामसिंगार उर्फ कृष्णा निषाद (22 वर्ष) को पुराना बस स्टैंड, कस्बा गौरीबाजार के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि, कुशीनगर जनपद निवासी भरत निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया गया। बाद में उसकी हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आराेपित रामसिंगार काे गिरफ्तार कर लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

