home page

देवरिया : नागरी प्रचारिणी सभा की द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी में बही काव्य की रसधारा

 | 
देवरिया : नागरी प्रचारिणी सभा की द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी में बही काव्य की रसधारा


देवरिया : नागरी प्रचारिणी सभा की द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी में बही काव्य की रसधारा


देवरिया, 13 सितंबर (हि.स.)। नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया की द्वितीय रविवारीय कवि गोष्ठी का आयोजन सभा के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्वती देवी गाैरा की सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद कवियों ने प्रेम, भक्ति, व्यंग्य और हिंदी भाषा से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

कवयित्री क्षमा श्रीवास्तव ने प्रेम गजल प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। भोजपुरी गीतकार सौदागर सिंह ने भोजपुरी में भक्ति गीत प्रस्तुत किया। चर्चित भोजपुरी रचनाकार हृदयानंद विशाल ने अपनी व्यंग्यात्मक कविता ‘कंजूस’ सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से आए कवि मनोज कुमार पाण्डेय ‘अविचल’ ने अपनी प्रभावशाली कविता से श्रोताओं का दिल जीत लिया। पार्वती देवी गौरा ने भी अपनी कविता के माध्यम से गोष्ठी को नई दिशा दी। वहीं हिंदी दिवस के परिप्रेक्ष्य में गोपाल त्रिपाठी ने ‘अपनी भाषा की प्रगति में सब प्रगति का मूल है’ गीत प्रस्तुत किया।

गोष्ठी में इन्द्र कुमार दीक्षित, कौशल किशोर मणि, लालता प्रसाद चौधरी, विनोद अग्रवाल, श्वेता पाण्डेय, मुकेश कुमार पाण्डेय, रन्धा देवी, हेमलता सिंह, रेनू गुप्ता, सच्चिदानंद सबेरा, दयाशंकर कुशवाहा, विनय कुमार पाण्डेय, विनोद तिवारी, एसएन मणि, रामेश्वर तिवारी, रविनंदन सैनी, फिगार देवरियावी, ताज मुहम्मद, ओम प्रकाश द्विवेदी, सुनील कुमार त्रिपाठी और राकेश कुमार अकेला सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। संचालन रंजीता श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर जय प्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ. मधुसूदन मणि त्रिपाठी, डॉ. मधुसूदन मिश्र, जितेन्द्र प्रसाद तिवारी, गोपाल कृष्ण सिंह ‘रामू’, रवीन्द्र नाथ तिवारी, अभिषेक शर्मा और रमाशंकर कुशवाहा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी कवियों और श्रोताओं के प्रति आभार जताया। राष्ट्रगान के बाद गोष्ठी के समापन की घोषणा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक