home page

विश्व हिन्दू महासंघ ने की थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

 | 
विश्व हिन्दू महासंघ ने की थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग


देवरिया, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश केदेवरिया जनपद में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर थाना बरहज के प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 19 अप्रैल को तहसील इकाई गठन कार्यक्रम के दौरान बरहज तहसील अध्यक्ष प्रदीप सोनकर को फोन कर थाना बरहज बुलाया गया। उन्हें एक पारिवारिक विवाद के मामले में दोपहर करीब 2 बजे से काफी देर तक थाने में बैठाए रखा गया, जिससे संगठन का कार्यक्रम प्रभावित हुआ।

संजय तिवारी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से संगठन की गतिविधियों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल प्रभारी गोरखपुर बृजेश कुमार तिवारी, जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वशिष्ठ कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जिला मंत्री गिरिजेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी पुण्य प्रकाश पाण्डेय, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन की रणनीति अपनाई जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक