home page

सरकार शिक्षकों की तरह अधिवक्ताओं को भी 5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दे : रविन्द्र शर्मा

 | 
सरकार शिक्षकों की तरह अधिवक्ताओं को भी 5 लाख कैशलेस इलाज की सुविधा दे : रविन्द्र शर्मा


कानपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाए या उन्हें आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए। लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। शिक्षकों की तरह अधिवक्ताओं को भी समान सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह बातें सोमवार को लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंडित रविन्द्र शर्मा ने कही। द लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से कानपुर कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र भेजा गया जिसमें अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग उठाई गई है।

पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता लंबे समय से स्वास्थ्य बीमा या आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में 26 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसोसिएशन ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि प्रदेश सरकार ने लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी है, ऐसे में अधिवक्ताओं को भी इस दायरे में लाया जाना चाहिए।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप